VIDEO: राहुल पहुंचे रायपुर : सीएम बघेल ने की अगवानी; बस में सवार होकर साइंस कालेज के लिए रवाना

रायपुर। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी गुरुवार की दोपहर 12 बजे के आसपास रायपुर पहुंच गए हैं। तय समय पर उनका विशेष विमान 11.50 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा, जन नेता माननीय राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर स्वागत है।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी यहां साइंस कॉलेज मैदान में ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत करने आए हैं। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति और सेवाग्राम का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही साइंस कॉलेज के मंच पर कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। लोक गायिका सुश्री साहू ने मोर छत्तीसगढ़ के छइयां भुइयां रे... गीत से कार्यक्रम का आगाज किया है।
ये कार्यक्रम होंगे
साइंस कॉलेज पहुंचने के बाद राहुल गांधी सीधे प्रदर्शनी देखने जाएंगे। उसके बाद मुख्य मंच पर उनका आगमन होगा। वहां वे सेवाग्राम का शिलान्यास करेंगे। छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति की लौ और राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का उद्घाटन करेंगे। इसी दौरान राजीव युवा मितान क्लब को वार्षिक सहायता की पहली किश्त जारी होगा। एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन होगा। दोपहर दो बजे राहुल गांधी कुछ गांधीवादी विचारकों, भूमिहीन किसानों और मजदूरों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। उसके बाद सेवाग्राम कार्यक्रम और गांधीजी के सेवाग्राम के विचार की कला प्रदर्शनी देखेंगे। दोपहर बाद 3.30 बजे से राहुल गांधी साइंस कॉलेज से रवाना हाेंगे। उनको 5.10 बजे विशेष विमान से दिल्ली जाना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS