बीबीसी पर रेड: सीएम भूपेश ने फिर साधा केन्द्र पर निशाना, कहा… इन्हें विरोध बर्दाश्त नहीं है

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीबीसी रेड को लेकर अपने चिर-परिचित अंदाज में एक बार फिर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि जब-जब प्रचार करने जाते हैं तब-तब ऐसा होता है। रेड बताता है, हमारे खिलाफ जो बात करेगा हम ऐसा ही करेंगे। राहुल जी के भाषण को लोकसभा से हटा दिया गया। उनको लोकसभा सचिवालय से नोटिस दिया है। यह बताता है कि इन्हें विरोध बर्दाश्त नहीं है।
नक्सलियों की कमर टूट गई है
नक्सली हिंसा की जितनी निंदा हो वो कम है। नक्सलियों की कमर टूट गई है, इसलिए वो अपना अस्तित्व बचाने ऐसा कर रहे हैं। भाजपा का अपना संगठन है इसलिए वो प्रदर्शन कर रहे हैं करते रहें।
आरएसस के सभी संगठन अब एक्टिव
पंद्रह साल में ये पद यात्रा में क्यों नहीं निकले? आरएसस के सभी संगठनों को अब एक्टिव किया गया है। अब आ रहे हैं तो अच्छा है हमारे सारे कामों को देखें।
अधिवेशन की तैयारी जारी है
शैलजा जी के नेतृत्व में तैयारी हो रही है। उस पर चर्चा हुई है। सभी समितियों पर भी चर्चा हुई, और उन्हें काम सौंपा गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS