रतनपुर में बवाल : सुरक्षा ड्यूटी पर आए रायगढ़ के आरक्षक की मौत, बेकाबू हालत को कंट्रोल करने बुलाई गई थी दूसरे जिलों से फोर्स ...अस्पताल में तोड़ा दम

रतनपुर में बवाल : सुरक्षा ड्यूटी पर आए रायगढ़ के आरक्षक की मौत, बेकाबू हालत को कंट्रोल करने बुलाई गई थी दूसरे जिलों से फोर्स ...अस्पताल में तोड़ा दम
X
45 साल के आरक्षक वाशु देव सिदार ने हॉस्पिटल में ही दम तोड़ दिया। पुलिस की माने तो मौत की वजह अज्ञात बताई जा रही है। सुरक्षा ड्यूटी पर आया था रायगढ़ से रतनपुर...पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर- रतनपुर की सुरक्षा के लिए खरसिया से आए एक जवान की मौत हो गई है। इस जवान की ड्यूटी बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में लगी थी। सोमवार को तेज बुखार और बीपी-सुगर बढ़ने की वजह से आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 45 साल के आरक्षक वाशु देव सिदार ने हॉस्पिटल में ही दम तोड़ दिया। पुलिस की माने तो मौत की वजह अज्ञात बताई जा रही है। दरअसल, रतनपुर में बेकाबू हालत को कंट्रोल करने के लिए एसपी ने पुलिस बल को बुलाया था। इसी वजह से मृतक बीते 21 मई को रायगढ़ से रतनपुर ड्यूटी के लिए आया था। मृतक आरक्षक वाशुदेव सिदार की मौत होने के कारण पुलिस महकमे में शोक की लहर बनी हुई है। इस बात की पुष्टि कोटा जिले के SDOP सिद्धार्थ बघेल ने की है।

पीड़िता की मां के समर्थन में किया था विरोध-प्रदर्शन...

पुलिस ने पीड़िता की मां को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद से कई संगठन पीड़िता के समर्थन में सड़कों पर उतर आए थे। 21 मई को इस मामले को लेकर गुस्साए लोगों ने जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन किया था और अब रतनपुर के युवाओं ने मशाल जुलुस निकाला है और नारेबाजी करते हुए कहा जा रहा है कि, FIR वापस लो, बहन हम शर्मिदा है, तेरे दोषियों को नहीं छोड़ेंगे, यह जुलुस नगर के सभी चौक चौराहों पर निकाला जा रहा है। जहां पर पुलिस बल भी तैनात है और कई जगाहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद से रतनपुर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

युवक और युवती कई सालों से रिश्ते में थे...

बता दें, 4 मार्च को आफताब मोहम्मद नाम के युवक ने 19 साल की युवती से पहले प्रेम किया और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। रेप पीड़िता की माने तो, चार साल पहले जब वह स्कूल में पढ़ती थी, तब उसकी पहचान आफताब से हुई थी। आरोपी ने उससे दोस्ती करके प्यार का इजहार किया था और दोनों के बीच तब से रिश्ता चल रहा था। इसी बीच आरोपी ने अपने साथ घुमाने ले जाने के बहाने उसके साथ रेप किया था। बदनामी के डर से युवती ने किसी को इस बारे में नहीं बताया था। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता की मां पर FIR दर्ज कर भेजा था जेल...

दरअसल, आरोपी युवक को जेल भेजे जाने के बाद उसने पीड़िता के परिवार वालो का जीना हराम कर दिया। पीड़ित युवती की मां के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवा दी थी। पुलिस को शिकायत करते हुए कहा गया था कि, 10 साल का लड़के साथ विधवा मां ने यौन शौषण किया है। आपको बता दें, बच्चा एक दिन मोहल्ले की दुकान में फ्रूटी लेने जा रहा था। तभी दुष्कर्म पीड़िता की विधवा मां उसे चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गई और उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी की।

Tags

Next Story