रेल मंत्री वैष्णव आएंगे छत्तीसगढ़ : अम्बिकापुर, बिलासपुर और कोरबा का करेंगे दौरा, कांग्रेस प्रदर्शन की तैयारी में

रेल मंत्री वैष्णव आएंगे छत्तीसगढ़ : अम्बिकापुर, बिलासपुर और कोरबा का करेंगे दौरा, कांग्रेस प्रदर्शन की तैयारी में
X
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कोयले की सप्लाई बढ़ाने छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री ​के प्रवास को लेकर अफसरों ने उनके स्वागत के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उनके आने से पहले ही रेलवे स्टेशनों से लेकर रेलवे के परिसरों को चमकाने की शुरुआत कर दी गई है। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कोयले की सप्लाई बढ़ाने छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री ​के प्रवास को लेकर अफसरों ने उनके स्वागत के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उनके आने से पहले ही रेलवे स्टेशनों से लेकर रेलवे के परिसरों को चमकाने की शुरुआत कर दी गई है। वे 14 मई को ओड़िशा के झारसुगुड़ा जिले से सुबह 8:30 बजे अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पहुचेंगे। यहां सुबह 10:30 बजे केंद्रीय मंत्री एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। फिर अंबिकापुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे। कोरबा में एरिया साइडिंग विजिट के साथ रिव्यू मीटिंग लेंगे।

साथ ही बिलासपुर में अधिकारियों से सीधे चर्चा करेंगे। इस दौरान नई रेल लाइन और ट्रेनों की घोषणा हो सकती है। इसके बाद वे रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 7:30 बजे रायपुर पहुंचने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री रात 8:20 बजे फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे। वहीं प्रदेश में महीनेभर के लिए 49 ट्रेनें रद्द हैं। ऐसे में रेलमंत्री वैष्णव के छत्तीसगढ़ दौरे ने अफसरों को चिंता में डाल दिया हैं। लगातार ट्रेन रद्द से कोयले की दुलाई के संबंध में विस्तार से जानकारी लेंगे। रद्द ट्रेनों की परिचालन पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं कांग्रेस यात्रियों की मुसीबत का हवाला देकर प्रदर्शन की तैयारी में है।





Tags

Next Story