बस्तर में बारिश का कहर : बाढ़ के कारण सुकमा में फंसे सैकड़ों ग्रामीण, बुजुर्ग 24 घंटे तक पेड़ में फंसा रहा, सड़कें भी बाधित

सुकमा/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। उफनती नदियों के कारण सुकमा जिला मुख्यालय में बाढ़ का पानी बढ़ते जा रहा है। एनएच 30 भी बाधित होने की स्थति में है। झापरा पुल पर 5 फीट पानी भर चुका है। वहीं अचाना बाढ़ का पानी बढ़ने से साप्ताहिक बाजार आए सैकड़ां ग्रामीण सुकमा में फंस गए हैं। देखिए वीडियो-
रात में अचानक बाढ़ आने से फंस गया बुजुर्ग
जिला के पुसपाल थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग 80 वर्षीय लखमा नाग अचानक आई बाढ़ में एक पेड़ में फंस गया था। बुजुर्ग लगभग 24 घंटे पेड़ में फंसा रहा। सुकमा एसपी सुनील शर्मा के निर्देशन में पुसपाल थाना प्रभारी प्रमोद कश्यप ने अपनी टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू किया। जिला मुख्यालय से नाव पहुंची और सुरक्षित रेस्क्यू कर बुजुर्ग को निकाला गया। देखिए वीडियो-
नदियां उफान पर, सड़कें बाधित
दंतेवाड़ा में भी लगातार बारिश से डूमाम नदी उफान पर। नदी का पानी अब गाटम गांव और सरकारी पोटाकेबिन में घुस गया है। सड़कों पर भी 1 फीट तक पानी भरा हुआ है। इसके कारण दंतेवाड़ा-कटेकल्याण मार्ग बाधित है। वहीं शंखनी-डंकनी नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। जिला मुख्यालय में कटियाररास की तरफ जाने वाले मार्ग पर पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इसे लेकर प्रशासन ने लोगों से जोखिम में डालकर पुल पार नहीं करने की अपील की है। देखिए वीडियो-

© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS