बस्तर में बारिश का कहर : नाले में गिरने से युवक की मौत, 60 फिट पहुंचा गोदावरी का जलस्तर, मकान की दीवार ढही, छात्रावास में घुसा पानी

दंतेवाड़ा/सुकमा/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके कारण नदी-नाले उफान पर है। एक बाइक सवार युवक बाइक सहित नाले में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं छात्रावास में बाढ़ का पानी घुस आया है। जबकि कहीं-कहीं मकान का दीवार ढह गया है। प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति वाले इलाकों के दर्जनों घरों को खाली करा दिया है।
बाइक सहित नाले में गिरने से युवक की मौत
दंतेवाड़ा के गीदम नाला के पास बीती रात दुखद घटना घट गई। यहां एक युवक बाइक सहित नाले में गिर गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और छानबीन कर युवक का शव बरामद किया गया। गीदम नाला के पास अंधा मोड़ हैं और रात भर बारिश जारी थी, जिससे अंदेशा लगा जा रहा है कि यह घटना इसकी कारण हुई होगी। देखिए वीडियो-
कोंटा में घुसा बाढ़ का पानी
लगातार बारिश के कारण कोंटा में स्थित कृष्णा मंदिर सहित छात्रावास में बाढ़ का पानी घुस गया है। बताया जा रहा है कि बाढ़ का पानी खतरे के निशान से कुछ सेंटीमीटर ही दूर है। इसे देखते हुए प्रशासन ने दर्जनों घरों को खाली करा दिया है। देखिए वीडियो-
गोदावरी का जलस्तर पहुंचा 60 फिट
मिली जानकारी के अनुसार गोदावरी नदी का जलस्तर 60 फिट पहुंच गया है। इसका प्रभाव कच्चे मकानों पर दिखने लगा है। सुकमा के दोरनापाल के वार्ड 7 में एक मकान का दीवार ढह गया है। बुधवार को ही प्रशासन ने नदी का जलस्तर 60 फिट से ऊपर जाने की संभावना जताई थी। वहीं गोदावरी के इस स्तर से शबरी नदी में बुरे हालात बन सकते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है और हर हालात से निपटने की तैयारी कर ली है।
स्कूली बच्चों की जान आफत में, छात्रवास तक पहुंचा पानी
गोदावरी नदी में बाढ़ का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। गोदावरी के किनारे स्थित आवासीय बालक/बालिका छात्रवास तक भी पानी पहुंच गया है। वहीं बीजापुर के तारलागुड़ा में लगातार गोदावरी का पानी बढ़ रहा है। बढ़ते बाढ़ से तारलागुड़ा में स्कूली बच्चों की जान आफत में है। देखिए वीडियो-
शबरी के बाद अब मलगेर नदी उफान पर
सुकमा में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते शबरी के बाद अब मलगेर नदी भी उफान पर है। गादीरास थाना क्षेत्र के पास स्थित पुल पर नदी का पानी चढ़ा गया है। करीब एक फीट ऊपर तक नदी का पानी बह रहा है। आशंका जताई जा रही है कि नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। इसे देखते हुए मौके पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा मौजूद कर दी गई है। प्रशासन ने पुल पार न करने की अपील की है। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS