छत्तीसगढ़ के जंगलों में दिखी इंद्रधनुषी गिलहरी : एक पक्षी प्रेमी ने कैमरे में किया कैद...देखें तस्वीर...

संतोष कश्यप/अम्बिकापुर- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत मतिरंगा जगंल में दुर्लभ इंद्रधनुषी गिलहरी दिखाई दी है। इसे एक प्रेमी पक्षी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है। इसे मालाबार जायंट गिलहरी के नाम से भी जाना जाता है। आप इस तस्वीर में देख सकते है कि, किस तरह से उसके शरीर पर कई रंग दिखाई दे रहे हैं। इसी वजह से इसे इंद्रधनुषी गिलहरी कहा जाता है।
20 फीट की लंबी छलांग लगाती है...
बता दें, इंद्रधनुषी गिलहरी डेढ़ से 3 फीट तक लंबी होती है। यह करीब 20 फीट तक की छलांग लगा सकती है। ज्यादातर तेंदुए, बाज, उल्लू इसका शिकार करते हैं। इसलिए यह ऊंचे पेड़ों पर रहती है ताकि कोई इसका शिकार न कर पाए।
कई रंगों में आती हैं नजर...
इंद्रधनुषी गिलहरी काला, पीला, भूरा, नारंगी, लाल सहित कई रंग की दिखाई देती है। यह गिलहरी दक्षिण भारत और मध्य भारत में पाई जाती है। इंद्रधनुषी गिलहरी को पक्षी प्रेमी प्रतीक ठाकुर ने अपने कैमरे ने कैमरे में इसे कैद किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS