बारिश : बेमेतरा में झमाझम, लोरमी में जन-जीवन प्रभावित, अब धान भीगने की भी आशंका

बेमेतरा/लोरमी। बेमेतरा जिले में मौसम ने मिजाज बदल दिया है। क्षेत्र में सर्द हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। बेमौसम बारिश से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें छा गई हैं। चना, मसूर की फसलों के नुकसान की आशंका है, वहीं सब्जियों की फसल पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। किसानों ने टमाटर की फसल के बहुत ज्यादा नुकसान होने का अनुमान व्यक्त किया है।
मुंगेली जिले के लोरमी में भी आज बारिश का दूसरा दिन है। लगातार हो रही बेमौसम बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। धान खरीदी केंद्रों में धान का परिवहन समय पर नही होने से धान खरीदी केंद्रों में खुले में पड़े धान की भीगने की सम्भावना है। बारिश के साथ कई जगहों ओले भी गिरे हैं, जिसके कारण यहां भी फसलों व सब्जियों के नुकसान की आशंका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS