रायपुर : कोविड अस्पताल में बच्ची से छेड़छाड़, सफाईकर्मी गिरफ्तार

रायपुर : कोविड अस्पताल में बच्ची से छेड़छाड़, सफाईकर्मी गिरफ्तार
X
आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज। पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले सफाईकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता कोरोना के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थी। आरोप है कि इस दौरान सफाई कर्मी ने बच्ची से छेड़छाड़ की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।

यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र के रावांभाठा का है, जहां से नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के में मामले में आरोपी कन्हैया निषाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अस्पताल में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है नौ वर्षीय नाबालिग की पिछले दिनों कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसका इलाज रावांभाठा स्थित कोविड हॉस्पिटल में चल रहा था। उसकी कोरोना रिपोर्ट कल ही नेगेटिव आई थी, इसके बाद उसे आज छुट्टी देने की तैयारी थी। इससे पहले की वह डिस्चार्ज होकर अपने परिजनों के साथ घर जा पाती। वह छेड़छाड़ का शिकार हो गई।

अस्पताल में सफाईकर्मी का काम करने वाले कन्हैया निषाद पर आरोप है कि आज सुबह उसने 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की है। इसकी शिकायत पुलिस से करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खमतराई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट की धारा के तहत दर्ज केस किया है।

Tags

Next Story