रायपुर : सास और ननद ने महिला को फांसी पर लटकाया, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी में एक महिला से उसकी सास और ननद द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सास और ननद ने मारपीट के बाद महिला को फांसी पर टांग दिया था। पीड़िता को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करता गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
यह घटना गुढियारी थाना क्षेत्र की है, जहां सुलोचना जंघेल ने अपनी सास और ननद ने जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता सुलोचना जंघेल की साल 2018 को गुढ़ियारी के विकास नगर के रहने वाले राकेश जंघेल से शादी हुई थी। पीड़िता को उसकी सास और ननद प्रताड़ित करते थे और मारपीट भी करते थे।
पीड़िता ने बताया कि 13 जून की रात सास और ननद के साथ उसका विवाद हुआ था, फिर 14 जून को उसी विवाद की रंजिश को लेकर उसकी सास और ननद साधना नागपुरे ने उसे फांसी पर लटका दिया था, जिससे वह बेहोश हो गई थी। पीड़िता ने बताया कि उसे याद नहीं है कि किसने नीचे उतारा।
निजी अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया गया। मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए पीड़िता के बयान के आधार पर गुढ़ियारी पुलिस ने सास और ननद के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS