PWD में वर्षो से लंबित उप अभियंताओं की पदोन्नति का आदेश हुआ जारी

PWD में वर्षो से लंबित उप अभियंताओं की पदोन्नति का आदेश हुआ जारी
X
रायपुर लोक निर्माण विभाग में वर्षों से कार्यरत उप अभियंताओं की लंबित पदोन्नति का आदेश मंगलवार को जारी कर दिया गया। सामान्य प्रशासन के नियमानुसार गठित छानबीन समिति द्वारा 69 उप अभियंताओं की वरिष्ठता उनके नियमितीकरण दिनांक से गणना किए जाने एवं पहले से नियमित भर्ती हुए उप अभियंताओं के नीचे स्थापित करने के लिए 7 फरवरी को संशोधित आदेश प्रमुख अभियंता द्वारा जारी कर किया गया था, उसके आधार पर किया गया है।

हरिभूमि रायपुर समाचार: रायपुर लोक निर्माण विभाग में वर्षों से कार्यरत उप अभियंताओं की लंबित पदोन्नति का आदेश मंगलवार को जारी कर दिया गया। सामान्य प्रशासन के नियमानुसार गठित छानबीन समिति द्वारा 69 उप अभियंताओं की वरिष्ठता उनके नियमितीकरण दिनांक से गणना किए जाने एवं पहले से नियमित भर्ती हुए उप अभियंताओं के नीचे स्थापित करने के लिए 7 फरवरी को संशोधित आदेश प्रमुख अभियंता द्वारा जारी कर किया गया था, उसके आधार पर किया गया है।

विभाग द्वारा उप अभियंता सिविल से सहायक अभियंता सिविल के पद पर पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। मामले में तत्कालीन प्रमुख अभियंता पर जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के बाद प्रमुख अभियंता केके पीपरी को शासन ने लंबित कार्यों को पूर्ण करनेे जिम्मेदारी सौंपी। पीड़ित उप अभियंताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपनी पदोन्नति के लिए गुहार लगाई। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल पदोन्नति की प्रक्रिया जारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद विभाग के प्रमुख अभियंता को उप अभियंताओं की रुकी हुइ पदोन्नतिआदेश जारी किए गए हैं।

1991 से कार्यरत लोगों को मिला लाभ

नए आदेश के अनुसार इन उप अभियंताओं को उनके नियमितीकरण के दिनांक से इसका लाभ मिलेगा। इसमें कुछ 1991 से इसका लाभ मिलेगा। वहीं कई अभियंताओं को 1998 से इसका लाभ दिया जाएगा तो कुछ अभियंताओं को छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से इसका लाभ दिया गया है।

इनकी हुई पदोन्नति

उप अभियंता सिविल से सहायक अभियता सिविल के पद पर पदोन्नति का लाभ इन्हें मिला। अनमें एस रहमान, बुरुमुख मूलचंदानी, नरेंद्र कुमार साहू, केएस वर्मा, अवधेश कुमार सिंह, चक्रधर सिंह बनाफर, ओपी उपाध्याय, केपी बोपचे, प्रबेाध कुमार गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, प्रमोद कुमार चारया, कुमार गणि बारिक, नरेंद्र कुूार साहू, पिनय कुमार करकसे, ज्वालाकांत साहू, राजेंद्र सिंह क्षत्री, राजीवकुमार वर्मा, लुकेश कुमार वर्मा, सुरेश कुमार मिश्रा, दिनेश देवांगन, धनश्यम साहू, नंदकुमार तिवारी, शशिकुमार साहू, रामाधार गंजीर, साबू वर्गीस, प्रकाश साहू, अरविंद कुमार मिलिंद, सतीश चंद्र पाण्डेय, एमके सिन्हा, प्रदीप कुमार सिघानिया, भागीरथी प्रधान, कुशव कुमार शर्मा, बीके शर्मा, राजेंद्र कुमार गुप्ता, श्याम सुंदर साहू, मदन लाल नायक, संजय नारायण सिंह राजपूत, सुधांशु बेनर्जी, ण्सके ठाकुर, शंकर कुमार गणवीर, जगदीश कुमार भैंसारे, संजय कुमार श्रीवास्तव, धर्मेश वंद्र बैावाड़, एम्तियजूर रहमानख् केवेंद्र सिंह सोन, उदयलाल प्रजापति, कमलाल सोनकले, प्रवीण कुमार शुक्ला, शरद कुमार नायर, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सत्यजीत डे, जगदीश प्रसाद चौधरी, अशोक कुमार मत्स्यपाल, राजीव वैद्य, शम्भूनाथ शाहा, परशूराम शर्मा, राजकुमार सिन्हा, विवेक केसवानी, संजय भरिल्य, मनोज कुमार बिझेकर, उमाप्रसाद जोशी, द्धिवेन कुमार नागवंशी, मोहरदास सोनकेवरे, अभिषेक मेश्राम, ज्वाला प्रसाद कौशल, बिंदा प्रसाद, बृजेश कुमार पेण्ड्रों और आलोक कुमार ध्रुव के नाम शामिल हैं।

Tags

Next Story