Raipur: 36 लाख हेक्टेयर में धान बोने का लक्ष्य, अब तक बोआई हुई केवल 7 प्रतिशत

Raipur News: मानसून की पहली बारिश होने के साथ ही किसानों ने खेतों में बोआई शुरू कर दी है। चालू खरीफ सीजन में अब तक साढ़े पांच लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोआई हो चुकी है। खरीफ फसलों में धान की बोआई सर्वाधिक 3 लाख 33 हजार 930 हेक्टेयर में हुई है। राज्य में 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसलों की खेती का लक्ष्य रखा गया है। मानसून की देरी के चलते राज्य में फसलों की बोआई प्रभावित हुई है। जून माह के अंत में हुई बारिश के बाद धान के फसल की बोआई पिछड़ने के बाद अब किसानों ने रोपा पद्धति से बोआई पर दांव लगाया है।
धान की फसल इस बार 36 लाख हेक्टेयर में लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक हुई बोआई का 7 प्रतिशत है। धान की रोपाई और बीज की बोनी में अब तेजी आई है। बताया जाता है कि मानसून ब्रेक के बाद खेतों में नमी के कारण आने वाले समय में तेजी से बोआई होगी। मानसून सक्रिय होने के बाद किसानों ने धान के अलावा अन्य फसलों की बोआई में तेजी लाई है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार धान की फसल अच्छी होने से उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। मक्का की 18890 हेक्टेयर में, कोदो 1610 हेक्टेयर में बोनी हो चुकी है। कुटकी और रागी की बोआई भी किसान कर रहे हैं। दलहनी फसलों की बोआई का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। राज्य में अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी की बोआई 1650 हेक्टेयर में पूरी की जा चुकी है।तिलहन फसलों की बोनी 1860 हेक्टेयर में हुई है, जिसमें सर्वाधिक 1170 हेक्टेयर में मूंगफली की बोआईकी गई है। वहीं गन्ना की बोआई 9940 हेक्टेयर में की गई है।
70 प्रतिशत बीज वितरित
खरीफ सीजन में प्रदेश में 10.18 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य है, जिसके विरुद्ध अब तक 7.22 लाख क्विंटल का भण्डारण किया जा चुका है। किसानों को 5.50 लाख क्विंटल बीज का वितरण किया गया है, जो कि भण्डारण का 70 प्रतिशत है।
55 प्रतिशत खाद का वितरण
खरीफ 2023 में 12.19 लाख मीट्रिक टन वितरण के लक्ष्य के विरुद्ध 12.30 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का भण्डारण सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में किया जा चुका है। राज्य के किसानों द्वारा अब तक कुल 6.73 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का उठाव किया गया है, जो कि कुल भण्डारण का 55 प्रतिशत है।
Also Read: शेखावत ने सीएम को कहा रावण, गहलोत बोले- गजेन्द्र बहुत जल्द जेल जाएगा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS