वंदेभारत में रायपुर से नागपुर का किराया चेयरकार में 900 और एक्जिक्यूटिव में 1695 रुपए

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वंदेभारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। वहीं 12 दिसंबर से वंदेभारत 130 की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेगी। अन्य ट्रेनें रायपुर से नागपुर के बीच की दूरी करीब 6 घंटे में पूरी करती हैं, वहीं वंदेभारत 4 घंटे में सफर तय करेगी। वंदेभारत ट्रेन में रायपुर से नागपुर का किराया चेयरकार में 900 रुपए व एक्जिक्यूटिव क्लास में 1695 रुपए लगेगा। अन्य ट्रेनों में स्लीपर में 285 रुपए, थर्ड एसी 740, सेकेंड एसी 1030 व फर्स्ट एसी में 1725 रुपए किराया लगता है।
वेज-नाॅनवेज एवं नो सलेक्ट की सुविधा
वंदेभारत ट्रेन में खाने की भी सुविधा दी गई है, जिसे आईआरसीटीसी द्वारा संचालित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार टिकट रिजर्व कराने के समय खाने का ऑप्शन होगा, उसमें वेज, नॉनवेज व नो सलेक्ट, इन तीनों में से यात्री अपनी सुविधानुसार ऑप्शन चुन सकते हैं। दूरी के हिसाब से लंच एवं ब्रेकफास्ट की सुविधा रहेगी, जिसका शुल्क यात्री के टिकट में जुड़ा होगा। दूरी एवं समय के अनुसार खाने की सुविधा दी जाएगी। खाने में नो का ऑप्शन सलेक्ट करने पर यात्रियों को दूरी के अनुसार ज्यादा से ज्यादा 100 रुपए के करीब शुल्क की बचत होगी।
इतना होगा वंदेभारत का किराया
स्टेशन चेयरकार एक्जिक्यूटिव क्लास
बिलासपुर से नागपुर 1075 2045
बिलासपुर से रायपुर 470 905
रायपुर से दुर्ग 380 705
रायपुर से राजनांदगांव 440 825
रायपुर से गोंदिया 680 1245
रायपुर से नागपुर 900 1695
अन्य ट्रेनों का किराया
स्टेशन स्लीपर थर्ड एसी सेकेंड एसी फर्स्ट एसी
बिलासपुर से नागपुर 285 740 1030 1725
बिलासपुर से रायपुर 175 555 760 1255
रायपुर से दुर्ग 135 460 645 1065
रायपुर से राजनांदगांव 175 555 760 1255
रायपुर से गोंदिया 175 555 760 1255
रायपुर से नागपुर 240 610 840 1395
ट्रेन का वजन 480 टन
वंदेभारत ट्रेन की क्षमता 160 किमी. प्रतिघंटे की स्पीड में दौड़ने की है, पर इस रुट के ट्रेक पर 130 किमी. की रफ्तार से ही दौड़ सकेगी। इस ट्रेन का वजन 480 टन है।
होगा पूजा पाठ वंदेभारत का
रविवार की सुबह नागपुर रेलवे स्टेशन में नागपुर से बिलासपुर आने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत ट्रेन बिलासपुर आने से पहले छोटे स्टेशन में रूकने की संभावना है। रेल अफसरों के अनुसार डोंगरगढ़ सहित अन्य स्टेशनों में वंदेभारत एक्सप्रेस का कुछ देर स्टापेज मांगा गया है, ताकि पूजा पाठ किया जा सके।
एक घंटे पहले स्वागत की तैयारी
मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि नागपुर में हुए कार्यक्रम के बाद वंदेभारत एक्सप्रेस के रविवार की दोपहर 15.45 बजे बिलासपुर पहुंचने की संभावना है। इस ट्रेन के बिलासपुर आने से एक घंटे पहले स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है, जिसमें रेलवे स्टेशन में ट्रेन पहुंचने पर प्रथम यात्रियों एवं क्रू स्टाफ का भव्य स्वागत रेल प्रशासन करेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS