कांग्रेस का राजभवन घेराव : कुमारी सैलजा बोलीं- JPC जांच नहीं करा रहा केंद्र, CM बघेल बोले- हिंडनबर्ग रिपोर्ट से अडानी के शेयर गिरे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को कांग्रेसियों की ओर से किए जा रहे राजभवन घेराव खत्म हो गया है। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर बाहर निकल गए हैं। इसके बाद उन्होंने बयान दिया है। मोहन मरकाम ने कहा कि देश में हम दो हमारे दो कि सरकार चल रही है। देशभर में कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। जेपीसी जांच होने तक कांग्रेस मांग करती रहेगी। सरकार की अडानी से सांठगांठ है। इसलिए जेपीसी जांच नहीं करा रहे हैं। सभा में PCC चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी आज खा रहे हैं और अडानी को खिला रहे हैं। मोदी की मदद से अडानी दूसरे नंबर पर पहुंचा था। आखिर PM मोदी और अडानी का रिश्ता क्या है?
कांग्रेस के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहा केंद्र : सैलजा
सभा में PCC प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि, कांग्रेस के सवालों का जवाब केंद्र नहीं दे पा रही है। आज देश में अघोषित इमरजेंसी है। केंद्र सरकार JPC से जांच नहीं करा रही है।
SBI, LIC का पैसा डूबने की जांच हो : बघेल
सभा में CM भूपेश बघेल ने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट से अडानी का शेयर गिर गया। SBI और LIC में आम जनता का पैसा है। केंद्र ने SBI, LIC का पैसा अडानी को दिया। SBI, LIC का पैसा डूबने की जांच होनी चाहिए। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS