रंग-बिरंगे फूलों से सजा राजेंद्र पार्क : फ्लावर शो के आयोजन में बच्चों के लिए होंगे ड्रॉइंग-रंगोली कॉम्पिटिशन...

रंग-बिरंगे फूलों से सजा राजेंद्र पार्क : फ्लावर शो के आयोजन में बच्चों के लिए होंगे ड्रॉइंग-रंगोली कॉम्पिटिशन...
X
फ्लावर शो का आयोजन नगर निगम की तरफ से रविवार सुबह 11 बजे किया गया। इस शो में गुलाब की कई प्रजाति, लिली, गेंदा, गुड़हल और झरबेरा सहित सैकड़ों प्रजाति के फूलों को रखा गया है ...पढ़िए पूरी खबर...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक में आज फ्लावर शो का आयोजन किया गया है। इस शो में अलग-अलग रंग-बिरंगे फूल रखे जाएंगे। बताया जा रहा है कि दुर्ग में फ्लावर शो का यह चौथा आयोजन है। इसका उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री शिव कुमार डहरिया ने किया।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग में फ्लावर शो का आयोजन नगर निगम की तरफ से रविवार सुबह 11 बजे किया गया। इस शो में गुलाब की कई प्रजाति, लिली, गेंदा, गुड़हल और झरबेरा सहित सैकड़ों प्रजाति के फूलों को रखा गया है। फ्लावर शो में इस बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के मुताबिक शासन की कल्याणकारी योजनाओं की झांकी तैयार की जाएगी। इससे अवगत होकर आम जनता उसका लाभ ले पाएगी। निगम ने मुख्य रूप से यहां मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ योजना, पौनी पसारी योजना, गोधन योजना, श्री धन्वन्तरी मेडिकल, गौठान के मॉडल तैयार किए हैं।



फ्लावर शो देखने उमड़ी भीड़

इस फ्लावर शो को देखने लोग अपने परिवार के साथ आए। इसी बीच उनके साथ आने वाले बच्चे बोर न हों उनके लिए मनोरंजन के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही यहां कई तरह की ड्राइंग और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

Tags

Next Story