राजीव गांधी आवास के नाम पर दूसरी योजनाओं में विकास को अंधेरे में जा रहा है रखा

राजीव गांधी आवास के नाम पर दूसरी योजनाओं में विकास को अंधेरे में जा रहा है रखा
X
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कहा है कि अटल आवास योजना में भारतीय जनता पार्टी ने एक लाख रुपए तक की सब्सिडी देने ऐलान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास योजनाओं का उद्घाटन किया था। प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब राजीव गांधी आवास के नाम पर दूसरी योजनाओं में छत्तीसगढ़ के विकास को अंधेरे में रखा जा रहा है।

श्री मूणत ने कहा है कि नया रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना स्कीम पर मिले अनुदान राशि का लाभ आम लोगों को नहीं मिल सका है। नया रायपुर में आम लोगों का आशियाना बन सके इसके लिए पूर्व में योजनाएं चल रही हैं लेकिन कांग्रेस सरकार इन सब को छोड़कर नई पॉलिसी और नया टेंडर और कमीशनबाजी का खेल-खेल रही है। योजनाओं में नामों की अदला-बदली से सिर्फ आम जनता का नुकसान ही है।

राजीव गांधी आवास योजना का नाम देने का फैसला किया गया है। नाम बदलने से क्या होने वाला है। प्रदेश में काम भी करके दिखाना होगा। भाजपा के किए गए निर्माण स्थलों में जाकर नाम लिखे शिल्प को हटाने वाली ओछी मानसिकता वाली यह सरकार सिर्फ प्रदेश को डुबो रही है। विभाग के मंत्री ने पूरे एक हजार करोड़ रुपए और कर्ज लेने की बात कही है। प्रदेश में आम जनता के पैसों का दुरुपयोग ही चल रहा है।

जितना योजनाओं के नाम से कर्ज ले चुके हैं धरातल में कहीं काम नहीं हुए हैं। कांग्रेस सरकार की पॉलिसी नामदार पालिसी ही रह गई है। हाऊसिंग बोर्ड की योजनाओं में जहां घर के नाम पर मध्यमवर्गीय व गरीब तबके के लोगों को सपने साकार हो रहे थे पिछले ढाई सालों की अवधि में कांग्रेस ने उस पर भी विराम लगा दिया है। निर्माण कार्यों के बहाने टेंडर निकाले जा रहे हैं। अपने चहेतों के नाम टेंडर जारी करवाकर री-टेंडर का भी खेल खूब जोरों पर चल रहा है।

Tags

Next Story