राजनांदगांव : हजारों टन धान भीगकर तरबतर, सरकारी अव्यवस्था के कारण करोड़ों का नुकसान

राजनांदगांव : हजारों टन धान भीगकर तरबतर, सरकारी अव्यवस्था के कारण करोड़ों का नुकसान
X
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बारिश से करोड़ों रुपए के धान के भीगने की खबर आ रही है। धान की है बड़ी मात्रा सरकारी खरीदी केंद्रों में बर्बाद हो रही है। पढ़िए पूरी खबर-

राजनांदगांव। जिले के अंबागढ़ चौकी धान खरीदी केंद्र में करोड़ों रुपए की धान के बारिश के पानी से भीगने की खबर आ रही है। धान खरीदी केंद्रों में धान के बोरों के समुचित रखरखाव के अभाव में ऐसी नौबत आई है।

इससे पहले भी करोड़ों रुपए कीमती हजारों टन धान के समय पर परिवहन नहीं होने और बारिश में भीग जाने के कारण नुकसान की खबरें आती रही हैं। अंबागढ़ चौकी धान खरीदी केंद्र की हालत ऐसी है कि इस समय किसानों द्वारा भेजी गई बेचे गए धान को सरकारी सिस्टम सही जगह तक सुरक्षित नहीं पहुंचा पाया और अब पानी में भीग चुके धान में अंकुरण की स्थिति है। इस मामले में अभी तक जिम्मेदार लोगों का पक्ष सामने नहीं आया है।

Tags

Next Story