नक्सलगढ़ में जवानों की कलाई पर सजी राखियां : महिला मंडल की बहनों ने 100 जवानों को बांधी राखी

नक्सलगढ़ में जवानों की कलाई पर सजी राखियां : महिला मंडल की बहनों ने 100 जवानों को बांधी राखी
X

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माहेश्वरी महिला मंडल की बहनों ने गुरुवार को जेल बाड़ा स्थित सीआरपीएफ 168 बटालियन में लगभग 100 जवानों के कलाइयों में राखियां बांधी। साथ ही जवानों के साथ में तिरंगा रैली में भी शामिल हुई। इस कार्यक्रम की संयोजिका वंदना राठी ने बताया कि आज का दिन भाई-बहन के पवित्र रक्षाबंधन का त्यौहार है। इस कारण आज जो जवान अपनी बहनों के पास राखी बंधवाने नहीं जा पाए, हम सभी ने उन सभी जवानों के हाथों में राखी बांधा। इस कार्यक्रम में यशोदा केला, निर्मला गांधी, मंजू राठी, मग्गी गांधी, अंकिता राठी, स्वाति चांडक, कविता गांधी, रेखा राठी सहित समाज की सभी बहनें मौजूद थीं। देखिए वीडियो-




Tags

Next Story