Ram Van Gaman Paripath : सीएम चम्पारण पहुंचेंगे, रामायण महोत्सव में करेंगे शिरकत...

रायपुर- सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) धार्मिक स्थल चम्पारण (Champaran) में राम वन गमन पर्यटन परिपथ (Ram Van Gaman Paripath) के तहत निर्माण कार्यों का लोकापर्ण करेंगे। साथ ही रामायण महोत्सव में शामिल होंगे। लोकार्पण कार्यक्रम चंपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दोपहर 3 बजे होगा। वहीं रामायण महोत्सव शासकीय स्कूल ग्राम डगनिया चम्पारण में आयोजित किया जाएगा।
बता दें, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला और बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, आदिम जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, लोकसभा सांसद सुनील सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS