महाराष्ट्र के 22 वें राज्यपाल बने रमेश बैस: मराठी में ली पद और गोपनीयता की शपथ

रायपुर। रमेश बैस महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल बन गए हैं। शनिवार को उन्होंने मुंबई के राजभवन में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। बॉम्बे उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसवी गंगापुरवाला ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। रायपुर से सात बार सांसद रहे रमेश बैस ने मराठी भाषा में शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही रमेश बैस ने महाराष्ट्र जैसे बड़े प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी पूरी तरह से संभाल ली है।
हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर
रमेश बैस को पिछले दिनों महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे झारखंड के राज्यपाल थे। झारखंड पुलिस ने रांची हवाई अड्डे पर बैस को गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। रांची से विदा होकर रमेश बैस चार्टर्ड विमान से रायपुर पहुंचे। रायपुर से वे मुंबई पहुंचे हैं। यहां गार्ड ऑफ ऑनर से उनका स्वागत हुआ।

बतौर राज्यपाल रमेश बैस का सफर
छत्तीसगढ़ के कदावर नेता रमेश बैस को 2019 त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया। यहां वे दो साल रहे। जुलाई 2021 में बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया। यहां कई मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के साथ टकराहट के चलते वे चर्चा में रहे। अब बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। यहां भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार है। ऐसे में अब उनकी भूमिका और अधिक अहम मानी जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS