रामनवमी : सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- CG के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम

रामनवमी : सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- CG के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम
X
मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि, सब उन्हीं की कृपा है। छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है। छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया। पढ़िए पूरी खबर ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि, सब उन्हीं की कृपा है। छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है। छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया। यहाँ के कण-कण में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम बसे हैं।

सीएम बघेल ने कहा कि, यह हम सबके लिए गर्व और हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया। वनवास काल के दौरान श्रीराम छत्तीसगढ़ में जिस मार्ग से गुजरे थे, उसे राज्य सरकार ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ‘ के रूप में विकसित कर रही है। इससे छत्तीसगढ़ के वैभवशाली अतीत और धार्मिक महत्व से देश-दुनिया परिचित हो सकेगी।

Tags

Next Story