रामविचार नेताम अपने आप में एक पुस्तक : नंदकुमार साय

रामविचार नेताम अपने आप में एक पुस्तक : नंदकुमार साय
X
जनजाति राष्ट्रीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय ने कहा कि नेताम के कार्यप्रणाली से हमेशा नई पीढ़ी को भी प्रेरणा मिली है। और क्या कहा पढ़िए पूरी खबर ...

अंबिकापुर। रामविचार नेताम अपने आप एक पुस्तक है, जिसे हम थोडे़ से समय में ही व्यस्त नहीं कर सकते हैं। जीवन के कई पहलुओं से इनका निरंतर नाता रहा है और जहां भी इन्हें जिस रूप में जिम्मेदारी प्राप्त हुआ है, उसे उतने ही बखूबी से निभाया है। यह बातें नेताम के बीते संसदीय कार्यकाल पर परिदर्शित स्मारिका विमोचन समारोह में अध्यक्षता के दौरान जनजाति राष्ट्रीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय ने कही। श्री साय ने कहा कि नेताम के कार्यप्रणाली से हमेशा नई पीढ़ी को भी प्रेरणा मिली है।

राज्यसभा के संसदीय कार्यकाल में नेताम के शत प्रतिशत सहभागिता रही : नारायण चंदेल

इस कार्यक्रम में ही मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि हमने देखा है कि राज्यसभा के संसदीय कार्यकाल में इनके शत प्रतिशत सहभागिता रही है। जहाँ इन्होंने जनता कि साक्षात् आवाज बनकर केन्द्र सरकार को समय- समय पर आगाह ही नहीं किया है, बल्कि लोक कल्याणकारी के दिशा में अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के अनुभव के आधार पर समस्याओं को दूर करने के लिए उचित उपाय भी सुझाए हैं। जिन्ह केंद्र सरकार ने भी सत्त गंभीरता से लिया है।

रामविचार नेतान वास्तव में सरगुजा अंचल के एक स्तम्भ है : महापौर

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद अम्बिकापुर नगर निगम के महापौर डॉ. अजय तिर्की ने कहा कि वास्तव में यह आयोजन दलगत भावना से उपर उठकर किया गया है, जो शत प्रतिशत सार्थक भी है। क्योंकि रामविचार नेतान वास्तव में सरगुजा अंचल के एक स्तम्भ है, जो दलगत राजनीति से उपर उठकर आम जनता के दिक्कतों को दूर करते हैं। इसका मैने प्रत्यक्ष अनुभव भी किया है, जब मैं इनके ही गांव सनावल से शासकीय चिकित्सीय सेवा प्रारंभ की थी। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में ही पूर्व विधायक मध्यप्रदेश विधानसभा देवेश्वर सिंह, प्रसिद्ध साहित्यकार श्याम कश्यप बैचेन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। वहीं

कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त समाज सेवी अजय इंगोले ने कार्यक्रम के विषय में प्रस्तावना रखी। गणेश वंदना और वंदे मातरम गीत कुमारी हिमांगी त्रिपाठी और कार्यक्रम का सफल संचालन संजय दुबे ने किया। आभार व्यक्त प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेट एच.एस. जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अभयागत के अलावा सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर जिले के सभी सम्मानीय भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भइयालाल रजवाड़े, पूर्व सांसद कमलान सिंह, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह मेंजर, पीआर कश्यप, कोरिया जिला अध्यक्ष रेणुका सिंह, सरगुजा संभाग के सभी भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, अम्बिकापुर के प्रमुख चिकित्सक अधिकार, व्यापारी, विख्यात समाजसेवी, भाजपा-कांग्रेस के जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

Tags

Next Story