Rape Case : एर्राबोर मामले में भाजपा का विरोध, सुकमा बंद करने का किया आह्वान...

Rape Case : एर्राबोर मामले में भाजपा का विरोध, सुकमा बंद करने का किया आह्वान...
X
एर्राबोर मामले को लेकर भाजपा आज सुकमा बंद करने पर जोर दे रही है। यानी आज सुकमा पूरी तरह से बंद रहेगा। जिले के लगभग सभी प्रतिष्ठानों में ताला लगा दिया जाएगा।...पढ़े पूरी खबर

सुकमा- छत्तीसगढ़ के सुकमा (Sukma) में एर्राबोर मामले को लेकर भाजपा आज सुकमा बंद करने पर जोर दे रही है। यानी आज सुकमा पूरी तरह से बंद रहेगा। जिले के लगभग सभी प्रतिष्ठानों में ताला लगा दिया जाएगा।भाजपा ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सम्पूर्ण सुकमा जिला बन्द करने का आह्वान किया है। दरअसल, जिला प्रशासन ने छात्रावास अधीक्षका और सहायक अधीक्षका निलंबित कर दिया था। लेकिन मुख्य आरोपी अब भी फरार चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं- साव

बीत दिनों शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय में 6 साल की बालिका के साथ रेप (Rape Case) का मामला सामने आया थे। इसी घटना के लेकर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह (Raman Singh) ने कहा था कि, बाकी राज्यों के लिए हंगामा मचाने वाली कांग्रेस के नेता अब इस घटना पर मौन हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Sao) ने कहा था कि, छत्तीसगढ़ में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगी- सीएम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने इस घटना को लेकर कहा था कि, पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिया जाएगा। साथ ही कहा था कि, पोटा केबिन में छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना निंदनीय है। पुलिस को जैसे ही इस बात सूचना मिली, वैसे ही कार्रवाई की गई है। हालांकि जो मुख्य आरोपी फरार है, उसकी तलाश चल रही है। आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।

छात्रा के साथ रेप कब हुआ था...

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बस्तर संभाग के सुकमा जिले के एर्रबोर थाना श्रेत्र स्थित पोटा केबिन स्कूल के छात्रावास में 22 जुलाई को 6 साल की मासूम के साथ बलात्कार की घटना सामने आई थी। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने 24 जुलाई को कार्रवाई की थी।

Tags

Next Story