शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म: नाबालिग को झांसे में लेकर 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मुकरा... लड़की ने खुद को किया आग के हवाले..

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म: नाबालिग को झांसे में लेकर 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मुकरा... लड़की ने खुद को किया आग के हवाले..
X
18 वर्षीय युवती ने 3 माह पहले आत्मदाह कर लिया था। इसके बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया था। यहां पांच दिन तक चले उपचार के बाद लड़की की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पढ़िए पूरी खबर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसस दो साल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद जब वह प्रेग्नेंट हुई तो आरोपी युवक ने उसे शादी के लिए इनकार कर, बात करना बंद कर दिया। इस बात से परेशान युवती ने खुद पर आग लगाकर अपनी जान दे दी। पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। यहां तीन माह पहले इस घटना शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर जांच के बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल सकरी थाना क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने 3 माह पहले आत्मदाह कर लिया था। इसके बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया था। यहां पांच दिन तक चले उपचार के बाद लड़की की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

2 माह की गर्भवती थी युवती

मौत से पहले युवती ने डॉक्टरों को अपने बयान में बताया था कि लाखासार निवासी रितिक मानिकपुरी से दो साल से उसकी दोस्ती थी। उस दौरान वह 16 वर्ष की थी। युवक ने उससे प्यार करने और शादी करने का वादा किया था। इसके बाद उसने नाबालिग से दुष्कर्म भी किया। दो साल के रिश्ते के बाद युवती ने जब गर्भवती होने की बात युवक से कही, तो उसने शादी से इनकार दिया और लड़की से बातचीत भी बंद कर दी। इस बात से आहत युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान वह 2 माह की गर्भवती थी। इस घटना के बाद आरोपी रितिक फरार हो गया था।

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

इसके बाद परिजनों की शिकायत के बाद सकरी पुलिस ने मर्ग डायरी थाना आने के बाद जांच शुरू की। जांच के दौरान लड़की के परिजनों का बयान दर्ज किया गया। लड़की की मौत के पहले बयान और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी रितिक मानिकपुरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में धारा 306 के तहत केस दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया है।




साक्ष्य जुटा रही पुलिस

थाना प्रभारी सागर पाठक ने बताया कि इस मामले में अभी भी जांच जारी है। प्रारंभिक जांच के बाद युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। जांच के बाद नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोप में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अभी साक्ष्य जुटा रही है।


Tags

Next Story