13 साल की किशोरी से रेप : कलेक्ट्रेट के कर्मचारी ने मोहल्ले की बच्ची के साथ की घिनौनी हरकत, अश्लील मैसेजेस कर करता रहा परेशान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। 13 साल की लड़की से रेप करने वाले कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक एक साल पहले गिफ्ट देने का लालच देकर अपने घर पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं वह नाबालिग को गंदे-गंदे मैसेज करके भी परेशान करने लगा था। जब लड़की के घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। यह मामला सिविल लाइन थाने का क्षेत्र है।
जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के लोरमी में रहने वाला 26 वर्षीय अनिरुद्ध राजपूत कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। वह सिविल लाइन क्षेत्र के गवर्नमेंट क्वार्टर में रहता है। पास में ही रहने वाली 13 साल की लड़की पर उसकी नीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की 7वीं में पढ़ती है। आरोपी ने लड़की को गिफ्ट देने के बहाने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की को डरा-धमका कर यह बात किसी को बताने से मन कर दी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसके डर से लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया।
आरोपी की हरकतों से होने लगी थी परेशान
आरोपी युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था। उसकी हरकतों से तंग आकर लड़की ने अपने परिजन को कुछ दिन पहले इसके बारे में जानकारी दे ही दी। आक्रोशित परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई भी की। इसी बीच वह घर छोड़कर भाग गया।
पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश
लड़की से रेप करने के बाद आरोपी उसे इंस्टाग्राम में गंदे मैसेज करता था। यह मामला सामने आने के बाद परिजन ने उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS