नाबालिग से दुष्कर्म : शादीशुदा युवक ने छात्रा को प्रेमजाल में फांसा, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा युवक ने एक नाबालिग को भगाकर उससे दुष्कर्म किया है। आरोपी ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर, घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने जानकारी मिलते ही मामले की शिकायत थाने में की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है।
दरअसल नाबालिग के परिजनों ने 3 दिन पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी 2 नवंबर की शाम से लापता है। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने नाबालिग के लापता होने का मामला दर्ज किया और मामले में जांच की। इस दौरान पता चला कि नाबालिग की दोस्ती ब्राह्मणपारा सकरी निवासी 23 वर्षीय राहुल तिवारी से है। इसके बाद पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया। साथ ही लड़की को उसके पास भी छुड़वाया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी और नाबालिग रायपुर गए हुए थे, इनके लौटने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले ही आरोपी और नाबालिग की दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसी बात का फायदा उठाकर युवक ने लड़की से कहा था कि मैं तुमसे शादी करूंगा। तुम मेरे साथ चलो। यह सुनकर लड़की आरोपी के साथ चली गई। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी के शादीशुदा होने की बात से नाबालिग अनजान थी, जिसके चलते वह आरोपी के झांसे में आ गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS