नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म : प्रेम प्रसंग में फंसाकर लड़की के साथ किया रेप, शादी का करता रहा वादा...आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 15 साल की छात्रा से पहले दोस्ती की और फिर प्यार में फंसाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। पहले तो प्यार की बाते की, उसके बाद दुष्कर्म भी किया, दो दिनों तक लड़की को अपने दोस्त के घर में रखा और लड़की के मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र का है।
टीआई ने रेप के मामले को लेकर क्या कहा...
बता दें, टीआई हरीश तांडेकर ने कहा कि, सीपत क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की लड़की बीते चार मई की शाम अपने घरवालों को घर से बिना बताए फरार हो गई थी। शाम तक लड़की का अता-पता नहीं चलने पर परिजन परेशान हो गए और उन्होंने खोजबीन शरू कर दी। तमात कोशिश के बावजूद जब युवती नहीं मिली तब जाकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
क्या युवती का अपहरण किया गया था...
पुलिस ने अपहरण की आशंका से केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। जांच-पड़ताल के बीच पुलिस ने परिजन और लड़की के दोस्तों से पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान पता चला कि 20 साल का युवक सलमान खान भी लापता है। वहीं मोहल्ले वालो ने बताया कि, लड़का और लड़की के बीच में दोस्ती थी।
पुलिस ने युवती को बताई आपबीती...
जैसे ही पुलिस को पता चला कि, युवक सलमान भी गांव से नदारद है। वैसे ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी, इस दौरान पता चला कि वह लगरा निवासी अपने दोस्त के सूने मकान में है। जहां वो लड़की को लेकर गया था। वहीं पुलिस की तहकीकात में लड़की ने बताया कि, कुछ वक्त पहले युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों प्रेम प्रसंग में पड़ गए थे। युवक उससे शादी करने का वादा करता था। इस बीच युवक ने लड़की के साथ रेप भी किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS