शौच के लिए गई युवती से दुष्कर्म : हाथ-पैर बांध रखा था दुष्कर्मी ने, युवती की चीख सुनकर आसपास की महिलाएं पहुंची बचाने

X
By - Ck Shukla |13 Nov 2021 12:27 PM IST
शौच के लिए गई युवती के साथ एक युवक ने हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया। अपने आपको बचाने के लिए युवती ने जब मदद की गुहार लगाई तब आवाज सुनकर आसपास की महिलाएं उसकी मदद के लिए दौड़ीं। पढ़िए पूरी खबर..
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पलारी थाना क्षेत्र के छेरकाडीह गांव में शौच के लिए गई युवती के साथ एक युवक ने हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया। अपने आपको बचाने के लिए युवती ने जब मदद की गुहार लगाई तब आवाज सुनकर आसपास की महिलाएं उसकी मदद के लिए दौड़ीं। महिलाओं को आता देख दुष्कर्मी मौके से भाग निकला। तब वहां मदद को पहुंची महिलाओं ने युवती के बंधे हाथ पैर को खोला। फिर परिजनों के साथ जाकर युवती ने घटना की रिपोर्ट पलारी थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट मिलते ही आरोपी को पलारी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। गांव में इस तरह की वारदात से ग्रामीण अचंभित और आक्रोशित हैं।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS