पेसा कानून पर रार : देवलाल ने कहा- पेसा कानून के नाम पर आदिवासियों को छल रही सरकार, भगत बोले- नियमावली बनाकर लागू किया गया कानून

पेसा कानून पर रार : देवलाल ने कहा- पेसा कानून के नाम पर आदिवासियों को छल रही सरकार, भगत बोले- नियमावली बनाकर लागू किया गया कानून
X
देवलाल ठाकुर ने कहा कि पेसा कानून के नाम पर एक बार फिर राज्य सरकार ने आदिवासियों को छलने का काम किया है। इस पर मंत्री भगत ने क्या कहा पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेसा कानून को लेकर एक बार फिर सियासत गर्मा रही है। भाजपा-कांग्रेस एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पेसा कानून को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेसा कानून के नाम पर एक बार फिर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों को छलने का काम किया है। पेसा कानून के नियमों में बदलाव कर आदिवासियों का अहित किया हैं। आदिवासी समाज इसका विरोध करता है। इससे आदिवासियों को लाभ नहीं मिलने वाला है, आदिवासी समाज प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आने वाले समय में करारा जवाब देगी।

सरकार ने नियमावली बनाकर पेसा कानून लागू किया : भगत

पेसा कानून में संशोधन को लेकर आदिवासियों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात करेगा। इस पर मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि राज्य सरकार ने नियमावली बनाकर पेसा कानून लागू किया है। समय-समय पर इस पर सुझाव और संशोधन की गुंजाइश रहती है। किसी के कहने पर अंतिम चीज नहीं होती है। शुरुआत किए हैं तो आगे भी बढ़ेंगे। आज हमने आदिवासियों को बुलाया है, उनसे चर्चा भी करेंगे। बहुत सारे राज्य है, जिन्होंने इसकी शुरुआत भी नहीं की, हमारे राज्य में पेसा कानून लागू हो गया है, इसको इंप्लीमेंट कराने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। देखिए वीडियो-


Tags

Next Story