दुर्लभ सांप : नदी-पहाड़ के करीब बने घर के पास मिला अनूठी प्रजाति का सांप, देखने के लिए लगी भीड़, जाने क्या है इसकी खासियत...

दुर्लभ सांप : नदी-पहाड़ के करीब बने घर के पास मिला अनूठी प्रजाति का सांप, देखने के लिए लगी भीड़, जाने क्या है इसकी खासियत...
X
इस क्षेत्र में एक अद्भुत सांप देखा गया। इसे देखकर लोग हैरान रह गए, क्योंकि ऐसा सांप उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। इस दुर्लभ प्रजाति के सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई है। इस सांप का रंग हरा है और वह काफी चिकना था। पढ़िए पूरी खबर..

उमेश यादव-कोरबा। अभी तक आपने सांपों की कई प्रजातियां देखी होंगी, जो दिखने में बाकी सांपों से काफी अलग लगते हैं। ऐसे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के झोरा नामक क्षेत्र में एक अद्भुत सांप देखा गया। इसे देखकर लोग हैरान रह गए, क्योंकि ऐसा सांप उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। इस दुर्लभ प्रजाति के सांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई है। इस सांप का रंग हरा है और वह काफी चिकना था। बताया जा रहा है कि इस प्रजाति के सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए कीमत होती है।

दरअसल 22 तारीख की रात जिले के झोरा नामक जगह, जो कोरबा शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर है। इससे लगे ग्राम सिरकी में एक अलग ही घटना सामने आई है। ग्राम निवासी कैलाश जिनका घर नदी और पहाड़ों के बीच में बसा हुआ है। उनके घर के पास ही एक सुंदर और अद्भुत प्रजाति का एक हरा सांप देखा गया। कैलाश ने देर ना करते हुए, इसकी जानकारी आरसीआरएस संस्था के सदस्य शेष बन गोस्वामी को दी।

ग्रीन कीलबैक बताई गई सांप की प्रजाति

इसके बाद गोस्वामी ने इसकी जानकारी अपने संस्था के एनटीपीसी रेस्क्यू टीम के सदस्य रघुराज सिंह को दी। रघुराज सिंह ने देरी न करते हुए, अपने टीम के साथ ग्राम सिरकी के लिए निकल पड़े। मौके पर पहुंचकर, टीम के सदस्यों ने देखा कि, वह एक ग्रीन कीलबैक सांप है। सदस्यों के द्वारा बड़े ही सुरक्षा और सावधानी के साथ सांप को रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग कटघोरा ने पंचनामा तैयार कर सांप को सुरक्षित पर्यावरण में रिलीज कर दिया। देखें वीडियो...


Tags

Next Story