पार्षदों ने की बगावत : भाजपा जिलाध्यक्ष ने 5 पार्षदों पर की कार्यवाही, फ्लोर टेस्ट के दौरान किया निष्कासित...

पार्षदों ने की बगावत : भाजपा जिलाध्यक्ष ने 5 पार्षदों पर की कार्यवाही, फ्लोर टेस्ट के दौरान किया निष्कासित...
X
विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी खेल जारी है। इसी बीच भाजपा ने 5 पार्षदों को पार्टी से निष्कासित कर दिया हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्षदों पर कार्यवाही की है...पढ़े पूरी खबर

घनश्याम सोनी/बलरामपुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी खेल जारी है। इसी बीच भाजपा ने 5 पार्षदों को पार्टी से निष्कासित कर दिया हैं। दरअसल, कुछ समय पहले भाजपा के कुछ पार्षदों ने कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था। इसलिए ऐसे पार्षदों को भाजपा ने चुनाव से पहले निष्कासित कर दिया है। बता दें, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने सभी पार्षदों पर कार्यवाही की हैं।

कब हुआ था फ्लोर टेस्ट...

राजपुर नगर पंचायत में पार्षदों का 12 मई को फ्लोर टेस्ट किया गया था। फ्लोर टेस्ट के दौरान भाजपा के 5 पार्षदों में बगावत की बात आ गई थी। जिसके बाद उन्हें भाजपा में नहीं रहने देने का फैसला किया गया था। पार्टी के खिलाफ कार्य करने को लेकर इन सभी पर कार्यवाही की गई है।

Tags

Next Story