छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती : शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 जुलाई से, व्यापम ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 जुलाई से आयोजित की जाएगी, इसके लिए व्यापम ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। अगले चरण के लिए पात्र अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र 5 जुलाई 2023 के बाद पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट www.cgpolice.gov.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
इन 975 पदों पर हो रही है पुलिस विभाग में भर्ती
गौरतलब है कि, पुलिस विभाग में 975 पदों के लिए 2021 से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक ( प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (रेडियो), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर)के पोस्ट है। व्यापम ने भर्ती के लिए 17 सितंबर 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS