सीएम भूपेश बघेल की पहल के बाद रेमडेसिवीर इंजेक्शन की आपूर्ति जारी

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल के बाद राज्य में रेमडेसिवीर इंजेक्शन की आपूर्ति निरंतर जारी हैं। खाद्य और औषधि प्रशासन तथा जिला प्रशासन के समन्वय से राज्य के विभिन्न जिलों और अस्पतालों में आवश्यकतानुसार इंजेक्शन की आपूर्ति की जा रही है। कल राज्य को मिले 9100 रेमडेसिवीर इंजेक्शन का अस्पतालों में वितरण कर दिया गया है। राज्य को आज और इंजेक्शन की आपूर्ति होगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य सरकार ने अखिल भारतीय सेवाओं के दो वरिष्ठ अधिकारियों प्रबंध संचालक राज्य सड़क विकास निगम और कृषि विभाग के संयुक्त सचिव भोस्कर विलास संदीपन को दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुंबई और छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक अरुण प्रसाद को हैदराबाद में तैनात किया है। इससे निरंतर आपूर्ति में मदद मिल रही है।
खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि राज्य में कल सन फार्मा द्वारा 4600, जायडस कैडिला के 1600, मायलॉन के 2600 की आपूर्ति वेयर हाउस को और 300 इंजेक्शन की आपूर्ति निजी अस्पतालों के लिए की है। आपूर्ति का यह क्रम बना रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS