CG Politics : आखिरकार मीडिया के सामने आई रेणुका सिंह... बोलीं- पार्टी जो भी दायित्व सौंपेगी, मैं उसे निभाने को तैयार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की बड़ी जीत के बाद सीएम पद के लिए रेस में शामिल केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कहा है कि, पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसका निर्वहन करने के लिए मैं तैयार हूं।
उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 54 सीटों पर जबरदस्त जीत दर्ज की है। जीत के बाद सीएम पद को लकर आकलन तेज हो गए हैं, इसी क्रम में सीएम की रेस में केंद्रीय मंत्री और विधायक रेणुका सिंह का भी नाम शामिल है। संभावित सीएम पद की रेस में शामिल रेणुका सिंह ने बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना से पहले मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि, मैं बीजेपी की एक कार्यकर्ता हूं, पार्टी जो भी दायित्व देगी वह मुझे स्वीकार होगा।
केंद्रीय मंत्री और विधायक रेणुका सिंह दिल्ली रवाना सांसद पद से इस्तीफा देने के सवाल पर कहा कि, मैं भी अभी दिल्ली जा रही हूं। संगठन जो कहेगा वो मैं करूंगी। मेरे परिवार में एक व्यक्ति बीमार थे जिसकी वजह से मैं दिल्ली नहीं जा पाई। आगे पार्टी जो कहेगी वही मैं करूंगी। क्षेत्र के लोगों द्वारा सीएम बनाने के लिए पूजा पाठ करने पर श्रीमती सिंह ने कहा कि, जब भी इंडिया का मैच होता है लोग पूजा पाठ करते हैं। मेरे क्षेत्र में पूजा पाठ हो रही है, इस बात की जानकारी मुझे भी मीडियो से ही मिली है। सीएम पद को लेकर सवाल पूछे जाने पर रेणुका सिंह ने कहा कि, मैं बीजेपी की एक कार्यकर्ता हूं, पार्टी जो भी दायित्व देगी स्वीकार होगा। केंद्रीय मंत्री रहते मुझे एक महीने पहले चुनाव लड़ने को कहा गया, महज एक महीने की तैयारी में मैंने सीट जीतकर बीजेपी की झोली में डाली है। दिल्ली से फोन आने के सवाल पर कहा कि, मैं केंद्रीय मंत्री हूं इसलिए दिल्ली से फोन आते रहते है। चुनाव जीतने के बाद फोन आने पर मैंने चुनावी परफॉर्मेंस की जानकारी दी।
पार्टी जो तय करेगी वह मुझे मान्य होगा
छत्तीसगढ़ को पहली महिला मुख्यमंत्री मिलने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि, जब मुझे मंडल अध्यक्ष चुना गया तब संकल्प लिया कि, कांग्रेस को खत्म करूंगी और भाजपा की विधायक बनाऊंगी। बीजेपी ने जो दायित्व दिया है विधायक, सांसद या केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में ईमानदारी के साथ काम किया है। पार्टी जो भी तय करे वो मान्य होगा। उनकी बेटी द्वारा मां को मुख्यमंत्री बनते देखने की इच्छा जताए जाने पर रेणुका सिंह ने कहा बेटी बड़ी है, युवा है। उसके अपने विचार हो सकते हैं। बेटी है और मां के लिए चाहती है, समर्थक भी चाहते हैं यह उनका अपना भाव है। मैं एक छोटी कार्यकर्ता हूं, मैं चाहती थी कि, भाजपा की सरकार प्रदेश में बने। अमृत काल में पीएम ने देश को सशक्त राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। वो विजन 2047 का रोड मैप को लेकर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में केंद्र की राशि का भ्रष्टाचार हुआ इसलिए बहुत जरूरी था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS