भाजपा नेता का त्यागपत्र: कांग्रेस का थाम सकते हैं हाथ, बोले- मेरी छवि को किया गया धूमिल...इस्तीफे के अलावा कोई विकल्प नहीं था

भाजपा नेता का त्यागपत्र: कांग्रेस का थाम सकते हैं हाथ,  बोले- मेरी छवि को किया गया धूमिल...इस्तीफे के अलावा कोई विकल्प नहीं था
X
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय ने अचानक रविवार की रात को इस्तीफा दे दिया।...पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय ने अचानक रविवार की रात को इस्तीफा दे दिया। नंदकुमार के इस्तीफे के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने मनाने की कोशिश की, लेकिन नंदकुमार ने उनकी एक न सुनी। यह सभी नेता देवेंद्र नगर स्थित बंगले यानी नंदकुमार के घर पहुंचे थे। लेकिन वहां जाकर पता चला कि वे दिल्ली में है। उनके घर पर जाकर साय के सुपुत्र से लगभग 2 घंटे तक चर्चा हुई।

देर रात नंदकुमार साय ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए लिखा कि, मेरी छवि और गरिमा को आहत किया गया है। इस्तीफे के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था। इन सब के बीच कांग्रेस सरकार ने आज सुबह 10.30 बजे नेताओं के साथ बैठक करने का फैसला लिया है। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल भी कांग्रेस भवन जाएंगे। कयास लगाए जा रहे है कि, नंदरकुमार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते है।

नंदकुमार साय को मनाने की कोशिश जारी...

बता दें, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साय का कहना है कि, पार्टी को आगे ले जाने में उनका योगदान रहा है। उनसे बात करके गलतफहमी को दूर करने की कोशिश की जा रही है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आपका कांग्रेस में स्वागत है। सवाल यह उठता है कि क्या अब भाजपा नंदकुमार को वापिस पार्टी में ला पाएगी या वे कांग्रेस सरकार का हाथ थाम लेंगे।

Tags

Next Story