10वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, जारी नहीं की गई मेरिट सूची

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। प्रथम श्रेणी में 95.66 प्रतिशत पास हुए हैं। पास होने का कुल रिजल्ट 100 प्रतिशत है। इस बार असाइनमेंट के आधार पर परिणाम जारी किया गया है। इसलिए मेरिट सूची जारी नहीं की गई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जारी किया।
परीक्षार्थी अपना परिणाम देखने के लिए मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर संपर्क कर सकते हैं। प्रदेश में 10वीं की परीक्षा में चार लाख 61 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। 10वीं का परीक्षा परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किया गया। इनमें 75 में से केवल 72 अंक मान्य है। 70 अंक के प्रश्न पत्र में 68 अंक मान्य है और 30 अंक के प्रोजेक्ट या प्रैक्टिकल में अधिकतम 29 अंक ही मान्य है।
माशिमं ने 10वीं बोर्ड के स्वाध्यायी परीक्षार्थियों को न्यूनतम अंक देकर पास किया गया है। स्वाध्यायी परीक्षार्थियों को असाइनमेंट जारी नहीं किया गया था। ऐसे में इन परीक्षार्थियों को न्यूनतम अंक देकर पास कर दिया गया, जो परीक्षार्थी संतुष्ट नहीं होंगे। वह श्रेणी सुधार की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS