दो कर्मचारियों को एक साथ किया सेवानिवृत : विदाई समारोह में भावुक हुए अधिकारी और कर्मचारी, दोनों को श्रीफल देकर किया सम्मानित

दो कर्मचारियों को एक साथ किया सेवानिवृत : विदाई समारोह में भावुक हुए अधिकारी और कर्मचारी, दोनों को श्रीफल देकर किया सम्मानित
X
एक साथ दो कर्मचारियों के शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर जनपद सभाकक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान उपस्थित अधिकारी कर्मचारी और सरपंच सचिव भावुक होते हुए दिखाई दिए।...पढ़े पूरी खबर

आशीष कुमार गुप्ता-बतौली/ सेदम न्यूज- बतौली जनपद पंचायत में एक साथ दो कर्मचारियों के शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर जनपद सभाकक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान उपस्थित अधिकारी कर्मचारी और सरपंच सचिव भावुक होते हुए दिखाई दिए। बता दें, पिछले 33 सालों से शासकीय सेवा में कार्यरत सहायक ग्रेड 2 के कर्मचारी दिनेश गुप्ता और प्रफुल्ल श्रीवास्तव एक साथ सेवानिवृत हुए हैं। इन दोनों कर्मचारियों ने शासकीय कार्य का संचालन सरलता और सहजता के साथ किया गया है। जनपद पंचायत में कार्यरत सभी सदस्यों के साथ परस्पर मिलनसार और शासकीय कार्यों के योजनाओं का अच्छे ढंग से कार्य किया है। दरअसल, इन दोनों की विदाई समारोह में इन्हें सम्मान पूर्वक श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विदाई समारोह में जनपद सीईओ जय गोविंद गुप्ता, अधिकारी, कर्मचारी और सरपंच सचिव उपस्थित रहे।

Tags

Next Story