सियासी वार-पलटवार: केन्द्रीय राज्यमंत्री को विधायक शैलेश पाण्डेय का जवाब, बोले- पहले अपने घर में झांककर देखें, फिर दूसरे के घर झांकें

सियासी वार-पलटवार: केन्द्रीय राज्यमंत्री को विधायक शैलेश पाण्डेय का जवाब, बोले- पहले अपने घर में झांककर देखें, फिर दूसरे के घर झांकें
X
केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के बयान पर बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय ने पलटवार किया। बोले असल में भारतीय जनता पार्टी के नेता और केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह मुद्दा विहीन हैं। पढ़िए और क्या कहा...

संदीप करिहार-बिलासपुर। केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के बयान पर बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय ने पलटवार किया। वे बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सफल साढ़े चार साल के कार्यकाल में बीजेपी को कोई मुद्दा नहीं मिला है, इसलिए भाजपाई बाबा-दादी करते फिरते हैं। असल में भारतीय जनता पार्टी के नेता और केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह मुद्दा विहीन हैं।

विधायक शैलेश पाण्डेय केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह से बोले कि, रेणुका सिंह केंद्र में मंत्री है और एक बड़े आदिवासी समुदाय की नेत्री है। पहले वो बताए कि, वो छत्तीसगढ़ में कितनी मजबूत हैं, मैंने उनका उल्लेखनी कार्य नहीं देखा है। उन्होंने आगे पूछा आपने मंत्री बनने के बाद कितने लोगों का विकास किया, कितने आदिवासी महिलाओं और बच्चियों के उत्थान के लिए प्रयास किया। अपने विभाग का भी कुछ उत्थान किया या नहीं। पहले अपने घर में झांककर देखें, फिर दूसरे के घर झांकें। पहले अपनी चिंता करें, फिर दूसरों की बात करें।

Tags

Next Story