घोषणा पत्र समितियों पर बयानबाजी : भाजपा ने पूछा-टीएस क्यों नहीं बन रहे अध्यक्ष? असंतोष छुपाने की कोशिशों में जुटी है कांग्रेस...

घोषणा पत्र समितियों पर बयानबाजी : भाजपा ने पूछा-टीएस क्यों नहीं बन रहे अध्यक्ष? असंतोष छुपाने की कोशिशों में जुटी है कांग्रेस...
X
सांसद विजय बघेल को घोषणा पत्र का संयोजक बनाने को लेकर सीएम बघेल ने कहा था कि, जिसको बीजेपी की आइडियोलॉजी का नहीं पता...वो क्या घोषणा पत्र बनाएंगा। इसी पर पलटवार करते हुए समिति के सदस्य केदार गुप्ता ने कहा कि, भाजपा के सिद्धांत क्या है और कांग्रेस से क्या...इसे सब जानते हैं...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- सांसद विजय बघेल को घोषणा पत्र का संयोजक बनाने को लेकर सीएम बघेल ने कहा था कि, जिसको बीजेपी की आइडियोलॉजी का नहीं पता...वो क्या घोषणा पत्र बनाएंगा। इसी पर पलटवार करते हुए समिति के सदस्य केदार गुप्ता ने कहा कि, भाजपा के सिद्धांत क्या है और कांग्रेस से क्या...इस बात को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री अच्छे से जानते हैं। दरअसल, कांग्रेस का सिद्धांत कहो कुछ और करो कुछ का चलता है। बीजेपी नये और पुरानों में से सबको आगे बढ़ने का अवसर देती है। साथ ही कहा कि, कांग्रेस को पता होना चाहिए कि, डिप्टी सीएम सिंहदेव ने घोषणापत्र का अध्यक्ष बनने को क्यों इंकार किया। बीजेपी के आइडियोलाजी से हर कार्यकर्ता वाकिफ है। बीजेपी का घोषणापत्र में हर वर्गों के हित में आता है। कांग्रेस पार्टी में असंतोष है।

शराब घोटाले पर आबकारी मंत्री इस्तीफा दें...

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले में ED ने अपनी चार्जशीट में बताया था कि, किस तरह एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के आपराधिक सिंडिकेट के जरिए आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। तब से शराब घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ में बवाल मचा हुआ है। इसी मुद्दे पर भाजपा ने आबकारी मंत्री कवासी लखमा से इस्तीफा देने की मांग की है।

धान खरीदी पर कांग्रेस का भाजपा पर वार...

बीजेपी ने 2013 में संकल्प लिया था कि, एक-एक दाना धाना का खरीदेंगे। लेकिन उस वक्त नहीं खरीदा गया। हमने 20 क्विटल धान खरीदने की बात की तो श्रेय लेने में लगे हुए है। डबल इंजन की सरकार ने फैसला लिया था कि, 10 क्विटल धान खरीदेंगे तो क्या हुआ खरीदा क्यों नहीं। इनकी सब बातें मानने को तैयार हूं...बस इतना बता दें, 10 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करने का फैसला क्यों किया ? केंद्र सरकार कर रही है तो रोका किसने ?

Tags

Next Story