मुआवजे के लिए जान की बाजी : खेत पर लगा बिजली का टावर, लेकिन नहीं मिला मुआवजा... तब किसान ने क्या किया, देखिए वीडियो

X
By - uma |7 July 2023 3:52 PM IST
खेत में टावर लगाये जाने के बाद मुआवजा नहीं मिलने परेशान बुजुर्ग ने बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। फिर क्या हुआ ...पढ़िए पूरी खबर...
घनश्याम सोनी - बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हाईटेंशन बिजली के टावर पर शुक्रवार को एक बुजुर्ग चढ़कर गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि, खेत में टावर लगाये जाने के बाद मुआवजा नहीं मिलने परेशान बुजुर्ग ने बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बुजुर्ग को टावर के उपर से उतारने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, कई बार शिकायत करने के बाद भी ने खेत में लगे टावर का मुआवजा नही दे रहे थे जिससे परेशान होकर हाईटेंशन बिजली पर चढ़ गया। मामला बलंगी थाना क्षेत्र का है। देखिए वीडियो-
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS