सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 17 साल के लड़के की मौत, दो घायल

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक बाइक सवार 17 साल के लड़के की मौत हो गई। जबकि एक नाबालिग और एक युवक घायल बताये जा रहे हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से नाबालिग की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया था। घटना जांजगीर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नैला चौकी क्षेत्र के सिवनी गांव निवासी 17 वर्षीय संतोष बरेठ, अपने दो साथियों 17 वर्षीय रतन कंवर और 25 वर्षीय देवनारायण कंवर के साथ खरताल गांव पेंटिग का काम करने जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और दुलराम उसे चला रहा था। सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गए। टक्कर हादसे में दुलाराम बरेठ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रतन कंवर और देव नारायण घायल हो गए। रतन कंवर की हालत गंभीर है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। जांच में पता चला कि ट्रैक्टर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया था, जिससे ट्राली पलट गई। इसके चलते ट्रैक्टर सड़क से नीचे खेत में उतर गया। पुलिस ने पुरानी बस्ती निवासी ट्रैक्टर चालक जय सिंह गोड़ को हिरासत में ले लिया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS