सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

प्रेम सोमवंशी- रतनपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सिरगिट्टी से दो युवक होंडा शाइन बाइक में रतनपुर के केरापार विश्राम रोड के पास से बिलासपुर जा रहे थे। यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का हैं।
डायल 112 ने की मदद
मिली जानकारी के अनुसार, श्रवण कुमार साहू सिरगिट्टी का निवासी है। वह अपने दोस्त ओमकार श्रीवास के साथ बिलासपुर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से श्रवण कुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ओमकार श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं आस - पास के लोगों ने इस घटना की सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 मौके पर पहुंचे। इसके बाद डायल 112 की मदद से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत को देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव को शव गृह में रखा गया। रतनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। अज्ञात वाहन की पता साजी की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS