Road Accident : सांड से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ,तेज रफ्तार बाइक सवार युवक सांड से टकरा गया। टकराने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी 108 और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामला पूरा पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बटुराकछार का है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बटूराकछार में सड़क किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद आस - पास के लोगों ने इसकी जानकारी 108 और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS