सड़क हादसा : तेज रफ्तार ऑटो खाई में गिरी, चार की मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसा : तेज रफ्तार ऑटो खाई में गिरी, चार की मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल
X
सोनक्यारी चौकी के करदना घाट में आज एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन महिला, एक पुरुष सहित चार लोगों की मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर....

जीतेन्द्र सोनी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सोनक्यारी चौकी के करदना घाट में आज एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन महिला, एक पुरुष सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है। दुर्घटना स्थल पर बचाव दल पहुंच चुका है। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर में सोनक्यारी चौकी से एक आटो में सवार होकर लोग करदन घाट के रास्ते अपने घर जाने निकले। घाट की ऊंचाई के हिसाब से आटो तेज गति से चलाई जा रही थी। लेकिन अचानक मोड़ में तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सवारी सहित खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।

गंभीर बच्ची को पहुंचाया गया अस्पताल

बताया जा रहा है कि आटो में सवार एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा है। घटना की सूचना आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा टीम घटना स्थल की ओर रवाना किया है। राहगीरों ने भी इस घटना में शामिल लोगों को बचाने में भरसक प्रयास किया।

Tags

Next Story