सड़क हादसा : घर लौटने के दौरान मैजिक ने स्कूटर को मारी टक्कर, युवक की मौत

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में CIMT कॉलेज के पास एक टाटा मैजिक वाहन ने स्कूटर को टक्कर मार दी।हादसे में स्कूटर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम 34 वर्षीय मोहम्मद हासिम है। वह ग्राम छावनी कैंप 2 का निवासी था। युवक गनियारी के पास मुर्गी फार्म में काम करता है। शनिवार शाम को काम से घर लौट रहा था। इस दौरान CIMT कॉलेज के पास पहुंचते ही सोमनी से गनियारी की तरफ जा रहे टाटा मैजिक वाहन ने स्कूटर को टक्कर मार दी। इससे स्कूटर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
वाहन चालक गिरफ्तार
वहीं टाटा मैजिक वाहन के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक का नाम विजय यादव है। ड्राइवर जामुल भिलाई का रहने वाला है। वहीं मैजिक में तीन लोग सवार थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटर और मैजिक वाहन दोनों को जब्त कर लिया है।
आज होगा शव का पोस्टमार्टम
बताया जा रहा है कि, मोहम्मद हासिम चार भाइयों में तीसरे नंबर का भाई था। पिता सहित सभी भाई मेहनत मजदूरी करके जीवन चला रहे थे। फिलहाल शव को मरचुरी में रखवाया गया है। रविवार लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में पीएम किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS