सड़क हादसा : बस के पिछले हिस्से से टकराकर पिकअप पलटी, महिलाओं, बच्चों समेत 11 घायल... देखिये वीडियो...

दंतेवाड़ा। जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे में गुरुवार की सुबह पिकअप वाहन के बस से टक्कर हो गई। जिससे पिकअप पलट गई। पिकअप के पलटन से 11 लोग घायल हो गए है। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन चालक को अचानक झपकी आ गई थी। जिस वजह से ये हादसा हुआ। घायलों को इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के मद्देड़ से एक व्यापारी पिकअप में मनिहारी का सामान लेकर बस्तर जिले की तरफ जा रहे था। उसी दौरान सामने से आ रही बस के पिछले हिस्से से पिकअप टकरा कर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार सभी लोग काफी दूर तक फेंका गए। हादसे में 11 लोग घायल हो गए है। जिसमें 3 महिलाएं और 4 बच्चे भी थे। आस-पास के लोगों की मदद से पिकअप के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद सभी घायलों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ये सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। जो बिहार के रहने वाले हैं। घूम-घूम कर मेला-मड़ई में खिलौना और मनिहारी की दुकान लगाते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS