सड़क हादसा: रैली में शामिल होने जा रहे किसानों का ट्रैक्टर पलटा, एक घायल

X
By - Ck Shukla |25 Nov 2021 5:43 PM IST
किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर रायपुर में होने वाले ट्रैक्टर रैली में शामिल होने जा रहे थे। तभी हुआ ये बड़ा सड़क हादसा... पढ़िये पूरी खबर-
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर रायपुर में 26 नवंबर को होने वाली ट्रैक्टर रैली में शामिल होने जा रहे थे। सूचना के अनुसार ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त तब हुआ जब वह किसान रैली में जाते समय एक अन्य ट्रैक्टर को साइड दे रहा था। ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। बताया जा रहा है कि हादसे में एक किसान गम्भीर रुप से घायल हो गया है। हादसा मैनपुर से गरियाबंद जाते समय कोदोहरदी में हुआ। ट्रैक्टर में करीब 80 लोग सवार थे। सभी रैली में शामिल होने जा रहे थे।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS