Road Accident : ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंदा, महिला की दर्दनाक मौत, दो घायल

भोजराज साहू-धमतरी। धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना धमतरी के केरेगांव थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना नगरी मार्ग पर केरेगांव थाना के पास की है। तीन लोग बाइक पर सवार होकर कोरेगांव अस्पताल से घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही ट्रेलर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया। इससे घटना स्थल पर ही महिला की दर्रदनाक मौत हो गई। वहीं बाइक सवार अन्य लोग घायल हो गए।
घायलों का इलाज जारी
इधर हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घायलों को इलाज के लिए कोरेगांव अस्पताल भेजा गया। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS