लूटपाट के आरोपी गिरफ्तार : फर्जी ईडी अफसर बनकर 2 करोड़ की ठगी, महिला समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

लूटपाट के आरोपी गिरफ्तार : फर्जी ईडी अफसर बनकर 2 करोड़ की ठगी, महिला समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
X
फर्जी ईडी अधिकारी बनकर दुर्ग के चावल व्यापारी से दो करोड़ रुपए की लूट करने वाले एक महिला समेत नौ आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रुपए की ठगी के लिए साजिश रची थी। पढ़िए पूरी खबर ...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फर्जी ईडी अधिकारी बनकर दुर्ग के चावल व्यापारी से दो करोड़ रुपए की लूट करने वाले एक महिला समेत नौ आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रुपए की ठगी के लिए साजिश रची थी। पहले रकम इन्वेस्ट के नाम पर पीड़ित विनीत गुप्ता के पास पहुंचे थे। पीड़ित समेत उसके तीन दोस्त ने मिलकर दो करोड़ रुपए जुटाए, जिसे लेने के लिए आरोपियों ने फर्जी ईडी अफसर बनकर विनीत गुप्ता के दफ्तर दुर्ग में पहुंचे थे। इसका मास्टरमाइंड अहमद नामक बदमाश है, जिसे दुर्ग पुलिस ने पहली बार पकड़ा है।

वारदात के सात दिन बाद नौ आरोपी गिरफ्तार

ठगी होने के बाद पुलिस ने दुर्ग समेत आसपास के क्षेत्र में खोजबीन करने लगी। तब एक आरोपी का आधार कार्ड मिला। गूगल में सर्व करने पर उसका पूरा मामला सामने आ गया और पुलिस ने सात दिन बाद 2 करोड़ के ठगी मामले मे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दुर्ग एसपी शलभ कुमार सन्हा ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। बताया कि खोते 27 जून को दुर्ग निवासी विनात गुप्ता के दुर्ग सिकोला माठा स्थित पारख कांप्लेक्स दफ्तर में पांच लोग ईडी के अधिकारी बनकर पहुंचे थे। विनीत गुप्ता को मिनी लेडिंग के केस जांच की बात कहते हुए उसे तथा उसके पास रखे पांच रोग, जिसमे दो करोड़ रुपये थे साथ ले गए। बाद में विनीत गुप्ता को सोमनी टोल प्लाजा के पास उतार दिया। विनीत को संदेह हुआ और उसने फौरन मोहन नगर थाने में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच शुरू किया।

होटल से मिला आधार कार्ड

पुलिस ने बताया कि दो करोड़ की लूट की घटना से दुर्ग पुलिस एक्टिव हो गई। दुर्ग भिलाई के सभी लाज, होटल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड खंगाले जाने लगे। सीसी टीवी फुटेज, मोबाइल टावर में मिलने वाले नंबर चेक किया गया। सीसी टीवी फुटेज से आरोपियों के महाराष्ट्र की तरफ जाने का संकेत मिलने लगा। पुलिस को अहम सबूत दुर्ग के होटल एवलॉन से मिला। वहां पुलिस को गिरीश वालेवा का आधार कार्ड मिल गया। पुलिस ने आधार कार्ड को गूगल में सर्च किया तो चौकाने वाली जानकारी हाथ लगी। सितंबर 2022 में गिरीश ने अपने सात साथियों के साथ मिलकर सीबीआई अधिकारी बनकर गोरेगाव में इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था। मामले में सभी की गिरफ्तारी हुई थी। दुर्ग पुलिस ने गोरेगांव पुलिस से संपर्क किया, तब आरोपियों के बारे में एक एक कर सारी जानकारी मिलती गई। पता चला कि आरोपी अब तक ऐसी पांच घटना को अंजाम दे चुके है। गैंग का मुख्य सरगना अहमद है, जो कमी पकड़ा नहीं गया था। पहली बार दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा ।

ऐसे दिए घटना को अंजाम

एसपी ने बताया कि लेक स्योर ग्रीन अपार्टमेंट पलावा सिटी फेस 2 मकान नंबर 1502 ईलाट एस बल्डिग 15वीं मंजिल मानपाडा डोमबेली जिला ठाणे मुंबई निवासी गिरीश श्रीचंद वालेचा 30 वर्ष, नगमा मोहम्मद हुसैन अंसारी 31 वर्ष, ग्रेस स्कायर बल्डिग ब्लाक नंबर ए-7 फ्लैट नंबर 404 चौथी मंजिल मुखा महाराष्ट्र अब्दुल हमिद सैय्यद 39 वर्ष, खुशबू बिल्डिंग प्लाट नंबर 303 तीसरा मंजील बी विग लोकमान्य नगर पाड़ा नंबर 4 वर्तक नगर महाराष्ट्र जीवा आहिर 54 वर्ष, रूम नंबर 110 राज निकेतन निवास प्रगति नगर 90 फीट रोड पालघर मंगल पटेल 42 वर्ष लोखण्डवाला जूना महड़ा औसाई सोसायटी चाल नंबर 147 मकान नंबर 01 लोखण्डवाला अंधेरी वेस्ट मुंबई कृष्णा श्रीमाली 41 वर्ष, सनटेक वेस्ट वर्ल्ड बिल्डिंग फ्लैट नंबर 603, नंबर 1 यो नवागांव ईस्ट तालुका बसई जिला पालघर किशोर चौबल 55 वर्ष, ग्राम अखराली कोलीवाड़ा थाना डिडोरी जिला नासिक संजय आरे 41 वर्ष कलानीखुर्द पोस्ट अमारी बजार थाना छावनी जिला बस्ती यूपी रोहित पाठक 31 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार रुपए बरामद किया। इसके अलावा 2 लाख 19 हजार के सोने का जेवरात 10 महंगे मोबाइल 1 लाख 20 हजार का परफ्यूम बरामद किया है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

विनीत गुप्ता के बयान के हवाले से दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि दुर्ग निवासी रविन्द्र यादव से विनीत की पुरानी जान पहचान है। रविन्द्र ने विनीत को एक प्लान बताया और रकम डबल मुनाफा होने की बात कही। विनीत का दोस्त अभिषेक पाटनी, विनीत 50-50 लाख रुपए इन्वेस्ट करने के लिए तैयार हो गए। जिस कंपनी में रकम इन्वेस्ट करना था, उसके एजेंट गजानंद वैरागढ़े ने दो करोड़ रुपए इन्वेस्ट करने की शर्त रखी। उसने पीड़ित से कहा कि तैयार है तो कंपनी के आदमी को बुलाता हूं। इस बात पर विनीत गुप्ता, अभिषेक पाटनी, रविन्द्र यादव, हरिशरण पाण्डेय 50-50 लाख इन्वेस्ट करने को तैयार हो गए। दो करोड़ रुपए पांच बैग में रख।

Tags

Next Story