Crime : राजधानी में सक्रिय हुआ किन्नर गैंग... घर में घुस महिला को बनाया निशाना, 20 हजार लूट फरार हुए आरोपी

मो. हसन-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किन्नर बनकर घर में लूट करने का मामला सामने आया है। जहां नकली किन्नरों ने महिला से घर में मारपीट कर 20 हजार रूपये लूट कर फरार हो गए।इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, फिलहाल मामले की जांच जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जहां 15 अगस्त के दिन कुछ लोग नकली किन्नर बन महिला के घर में घुसे और उससे जबरन मारपीट कर 20 हजार रूपये लूट कर फरार हो गए। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमे साफ-साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह दिन दहाड़े ये आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है, और पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। फिलहाल अब तक ये सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS